*30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी*अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर अपराध के मामले में गिरफ्तार होने के बाद लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। इससे जुड़े बिलों को सरकार मानसून सत्र में दोबारा पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक 130वें संविधान संशोधन बिल पर बनी संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इससे जुड़े प्रावधानों को हटाने के पक्ष में नहीं है। समिति 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में ऐसे सुरक्षा उपाय जोड़े जा सकते हैं, ताकि राजनीतिक बदले की भावना से झूठे मामलों में गिरफ्तारी कर किसी सरकार को अस्थिर करने के लिए इस कानून का दुरुपयोग न हो। गृहमंत्री अमित शाह ने इससे जुड़े 3 बिलों को पिछले मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में रखा था, जिसके बाद इसे इन्हें JPC को भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया था। Malwa nimar anchal samachar July 01, 2026
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी लगातार सुर्खियों में हैं। सोमवार को उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स लगाया गया। कुछ पुलिसवाले सादे कपड़ों में उनके आवास शांतिनिकेतन पहुंचे। उनके दरवाजे पर दस्तक दी और कई मिनटों के भारी हंगामे के बाद, एक बड़ा मॉनिटर और हार्ड डिस्क लेकर बाहर निकले। अभिषेक बनर्जी के इस भारी सुरक्षा वाले आवास पर 4 मई के बाद सुरक्षा में साफ़ तौर पर कमी देखी गई। उनकी जेड प्लस सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी।बीते दिनों से यहां केवल कुछ ही पुलिसकर्मी पहरा दे रह थे। रात में एक सशस्त्र मोबाइल यूनिट आती थी। सुरक्षा में इस कटौती से पहले, अभिषेक बनर्जी 'Z-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति थे, और कोलकाता पुलिस की कई यूनिटें उनके घर की सुरक्षा में तैनात रहती थीं। इसमें एक बख्तरबंद वाहन भी शामिल था।#WestBengalNews #Kolkata #AbhishekBanerjee Malwa nimar anchal samachar May 27, 2026
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायक दल के नेता दबंग और दिलेर श्री शुभेद्रु अधिकार जी कल मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे मध्य प्रदेश की ओर से सभी अवनीश कुमार दुबे पत्रकार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएंी Malwa nimar anchal samachar May 08, 2026
*(सावधान इंदौर)**MG रोड, रीगल से ले कर पलासिया तक हर 50 मीटर पर कैमरा चालू हो चुका है सावधानी बरते हेलमेट पहने ट्रिपल गाड़ी ना चलाए रॉन्ग साइड ना जाये Malwa nimar anchal samachar May 08, 2026
कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं संपूर्ण जोशी परिवार के साथ हैं।ॐ शांति 🙏 Malwa nimar anchal samachar May 08, 2026
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है। इसका मतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी अब इस पूर्वी राज्य की मुख्यमंत्री नहीं हैं। गवर्नर के ऑफिस से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह भंग करने का फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड 2 के तहत लागू किया गया है। एनएन रवि ने नोटिस में कहा कि मैं इसके द्वारा 7 मई, 2026 से पश्चिम बंगाल की विधानसभा को भंग करता हूं। Malwa nimar anchal samachar May 08, 2026
#भवानीपुर_में_बदलाव 🚨जिस सीट से ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत दिखाई जाती थी, वहीं जनता ने इस बार बड़ा संदेश दे दिया।👉 गंदी नालियां, कचरे के ढेर और बदहाल व्यवस्था चुनाव का मुद्दा बने।👉 20 राउंड की काउंटिंग में 15 राउंड तक सुवेंदु अधिकारी आगे रहे।👉 भवानीपुर में पहली बार TMC को इतनी बड़ी चुनौती मिली।⚡ जनता अब सिर्फ नाम नहीं, काम का हिसाब मांग रही है Malwa nimar anchal samachar May 07, 2026