देवास में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान, रीवा से सूरत जा रही थी बस

इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर नेवरी फाटा क्षेत्र की घटना, कुछ यात्री बोले- डीजल लीकेज हो रहा था। एक ओर का यातायात डायवर्ट कर करीब एक घंटे में पाया काबू, अधिकांश यात्रियों का सामान जला।




डिजिटल डेस्क, इंदौर। मप्र के रीवा से गुजरात के सूरत जा रही यात्री बस एआर20ई2424 में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर देवास जिले के नेवरी फाटा क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग का पता चलते ही चालक ने बस को रोक दिया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

आग का पता लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। यात्री दरवाजे की ओर भागने लगे, कई यात्री खिड़कियों से नीचे कूद गए। सूचना मिलने पर सोनकच्छ, टोंकखुर्द से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यात्रियों का सामान जलकर खाक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री बस सोमवार रात में सूरत के लिए रवाना हुई थी, बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। यात्री रामदास पटेल निवासी शहडोल ने बताया आग कैसे लगी, यह नहीं पता। जैसे ही पता चला हम जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। किसी को सामान निकालने का मौका नहीं मिल पाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Malwa Nimar Anchal Samachar
Malwa Nimar Anchal Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume