PBKS vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पंजाब को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Updates: पंजाब किंग्स की टीम इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर कायम है।



 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में आज पंजाब किंग्स अपने घर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। दोनों ही टीमें शानदार हैं, लेकिन पंजाब ने अभी तक हार का मुंह नहीं देखा है। वहीं राजस्थान तीन मैच हार चुकी है। राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी बल्लेबाज है जिसने गेंदबाजों में खौफ फैला रखा है। पंजाब के लिए इस बल्लेबाज को रोकना चुनौती होगा। वहीं पंजाब जिस अजेय रथ पर सवार है उसे रोकना भी राजस्थान के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने दो बदलाव किए हैं। रवि बिश्नोई और शिमरॉन हेटमायर बाहर गए हैं। उनकी जगह दासुन शनाका और यश आए हैं। पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव किए हैं। जेवियर बार्टलेट की जगह लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं। वहीं शशांक को बाहर जाना पड़ा है उनकी जगह सूर्यांश आए हैं।


PBKS vs RR Live Score: गेंदबाजों पर दारोमदार




दोनों की टीमों की बल्लेबाजी बेहद तूफानी और मजबूत मानी जाती है ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाजों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। जिस टीम की गेंदबाजी अच्छी रहेगा उस टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है।



PBKS vs RR Live Score: रियान पराग की फॉर्म चिंता




राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता की बात है। उन्होंने अभी तक कप्तानी पारी नहीं खेली है। वैभव और यशस्वी जायसवाल के अलावा ध्रुव जुरेल ने टीम की बल्लेबाजों को संभाले रखा है।



PBKS vs RR Live Score: हेड टू हेड




आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 पंजाब ने जीते हैं तो वहीं 17 में राजस्थान को जीत मिली है। एक मैच रद रहा है।

28 Apr 20266:34:58 PM

PBKS vs RR Live Score: पंजाब को नहीं मिली हार




पंजाब किंग्स इस आईपीएल में अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जिसने हार का स्वाद नहीं चखा है। उसने सात मैच खेले हैं जिसमें छह में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पिछले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।

28 Apr 20266:29:27 PM

PBKS vs RR Live Score: पंजाब के सामने राजस्थान


आईपीएल-2026 में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। इस मैच में सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी जो अपनी तूफानी बैटिंग से कहर ढाते आ रहे हैं। वहीं देखना होगा कि क्या आज पंजाब का अजेय रथ रुकता या ये जारी रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Malwa Nimar Anchal Samachar
Malwa Nimar Anchal Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume