अररिया में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, मक्के के खेत में मिला शव; सौतन पर आरोप

अररिया के नंदनपुर पंचायत में एक गर्भवती महिला रुबिसा खातून की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसका शव मक्के के खेत में मिला। परिजनों ने सौतन पर साजिश रचकर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।




संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नंदनपुर पंचायत निवासी रुबिसा खातून (24 वर्ष), पति सरवर के रूप में हुई है।


घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, मृतका के पिता हासिम ने बताया कि वे बाहर रहते हैं और मंगलवार की सुबह नौ बजे सीमांचल ट्रेन से अररिया पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया, लेकिन मोबाइल लगातार व्यस्त मिला।


रात 11 बजे दोबारा कॉल करने पर मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक कई बार प्रयास करने के बावजूद फोन बंद ही मिला, जिससे अनहोनी की आशंका गहराने लगी।
मक्के के खेत में मिला शव

इसी बीच, रात में ही ससुराल पक्ष के गांव से सूचना मिली कि उनकी बेटी को मारकर मक्के के खेत में फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां रुबिसा खातून अधमरी हालत में पड़ी मिलीं।आनन-फानन में इलाज के लिए अररिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Malwa Nimar Anchal Samachar
Malwa Nimar Anchal Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume